बरुण कुमार:—
जहानाबाद काको थाना क्षेत्र के नदियावां गांव में एक चाचा ने अपने रिश्ते को शर्मसार करते हुए अपनी मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। इस सिलसिले में मासूम की मां के वयान के आधार पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। चाचा द्वारा किए गए इस कुकृत्य से गांव के लोग आर्श्चयचकित हैं। महिला थानाध्यक्ष अलका सोनी ने बताया कि आरोपी अनुराग कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वह मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी।
इसी बीच उसके चाचा अनुराग ने उसे बहला फुसला लिया और अपने कमरे में लेकर चला गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद रोते बिलखते वह घर आई और अपनी मां को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते हीं आस पास के लोग भी पहुंच गए तब तक आरोपी घटना को अंजाम दिए जाने के बाद वहां से भाग निकला। हालांकि उसके स्वजन तथा आस पास के लोग उसे पकड़ लिए और उनलोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस वहां पहुंची तथा उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मासूम का इलाज तथा मेडिकल जांच स्थानीय सदर अस्पताल में कराया गया। उन्होंने कहा कि पूरे घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा।